Tuesday, November 10, 2020

मेरी आँखें भर आई हैं

 फज़ा मे इत्र सा घुल गया है,

या मेरे मन के द्वार मे,

उनकी साँसों की छुअन

कोइ संदेश लाई है ?

क्या उन्होंने जुल्फें लहराई है?


विहंगम का कलरव आज बड़े मोहक जान पड़ते है,

या उन्होंने किसी कासिद को,

अपने मधुर स्वर मे

सरगम सिखाई है?

क्या उनहोने गीत गाई है?


रवि छुप सा गया है बादल के छाव तले,

या उनहोने किसी को

भोलेपन के भाव में,

अपने अंतर्मन पर अंकित ,

अमिट छाप दिखायी है ?

क्या उनहोने अपनी पलकें झुकायी है?


अब ना ही हो बारिश तो अच्छा होगा,

या यूं कहूँ की मैंने ही,

अपने शब्दों की तरकश से ,

दुखदायिनि तीर चलाई है।

हाँ ! मेरी आँखे भर आई है ।।

★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★★

Faza me itra sa ghul gya hai,

Ya mere man ke dwar me,

Unki saanson ki chhuan ,


Koi sandesh layi hai?

Kya unhone zulfein lehrai hai?


Vihangam ka kalrav aaj bade mohak jaan padte hai,

Ya unhone kisi qasid ko,

Apne madhur swaro me 

Sargam sikhayi hai?

Kya unhone geet gayi hai?


Ravi chhup sa gya hai baadal ke chhav tale

Ya unhone kisi ko,

 bholepan ke bhav me,

Apne antarman par ankit,

Amit chhap dikhayi hai?

Kya unhone apni palkein jhukayi hai?


Ab naa hi ho baarish toh achha hoga,

Ya yun khu ki maine hi,

Apne shabdo ki tarkash se,

Dukhdayini teer chalayi hai.

Haan! Meri aankhein bhar aayi hai.




No comments:

Post a Comment

सोहबत

ख़्वाबों को हक़ीक़त दो,इन गलियों का ठिकाना दो, अपनी जुल्फ़ों को ज़रा खोलो,मुझे मेरा ठिकाना दो मयकशी का आलम है,मोहब्बत की फिज़ा भी है, आखो...